मध्यरात्रि की प्रार्थना (#8692)

हे सत्य के खोजी! यदि तू चाहता है कि ईश्वर तेरे नेत्र खोल दें, तो तुझे अवश्य ही ईश्वर से विनय पूर्वक याचना करना चाहिए, उससे मध्यरात्रि में यह कहते हुए प्रार्थना और संलाप कर:
 
हे स्वामी! मैं तेरी एकता के साम्राज्य की ओर उन्मुख हूँ और तेरी दया के सागर में निमग्न हूँ। हे स्वामी, इस अंधेरी रात में मेरी दृष्टि को अपनी ज्योतियों के दर्शन से प्रकाशित कर दे, और इस अद्भुत युग में अपने प्रेम की मदिरा से मुझे आनंदित कर दे। हे स्वामी, मुझे अपना आह्वान सुनने की शक्ति दे और मेरे समक्ष अपने स्वर्ग के द्वार खोल दे, ताकि मैं तेरी महिमा के प्रकाश को निहार सकूँ और तेरे सौन्दर्य की ओर आकर्षित हो जाऊँ।
सत्य ही, तू दाता, उदार, दयावान, क्षमाशील है।

-`Abdu'l-Bahá
-----------------------

